​9 एशियाई फिल्म पुरस्का​रों के लिए नामित​ हुई 'हैदर​'​​

​9 एशियाई फिल्म पुरस्का​रों के लिए नामित​ हुई 'हैदर​'​​
​विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैदर' का भाग्य पुरस्का​रों के मामले में काफी बुलंद रहा है। अभी तक हर पुरुस्कार समारोह में फिल्म को हर एक श्रेणी में सम्मानित किया गया है। लेकिन अब इस फिल्म को एक और बेहद प्रतिष्टि पुरुस्कार के लिए नामित किया गया है।

​शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'हैदर' को ​प्रतिष्ठित 9 एशियाई फिल्म ​पुरुस्कारों के लिए नामित किया गया है। सिर्फ इतना ही नही फिल्म अन्य बेहतरीन फिल्मों के साथ महज एक नही बल्कि तीन-तीन श्रेणियों​ में मुकाबला करेगी।

​फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर के लिए नामित किया गया है। यह एशियाई फिल्म पुरस्कार​ हांगकांग अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह सोसायटी द्वारा​ प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका मकसद दुनिया भर के फ़िल्मी ​जगत की ​उत्कृष्टता ​को ​​पहचानना और उसे सम्मानित करना है।

इस समारोह में एशियन सिनेमा के दुनिया भर के प्रख्यात फिल्म ​निर्माताओं, सुपरस्टारों ​और फिल्मों की सभी श्रेणियों को सम्मानित किया जाता है।

​ ​​​​यह पुरुस्कार समारोह मकाऊ में 25 मार्च को ​आयोजित किया जाएगा।

End of content

No more pages to load