​​आमिर और अमिताभ को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं ​विधु​

​​आमिर और अमिताभ को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं ​विधु​
​फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन और ​'​मिस्टर परफेक्शनिस्ट​'​ आमिर खान को लेकर एक फिल्म विशेषकर एक इंग्लिश फिल्म बनाना मजेदार होगा।​

​ विधु मंगलवार को इन दोनों दिग्गजों के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' के ट्रेलर ​लॉन्च पर मौजूद थे। विधु ने कहा​, "माननीय बच्चन और आमिर खान को लेकर दुनियाभर के दर्शकों के लिए इंग्लिश भाषा में एक फिल्म बनाना कमाल की बात होगी। चलिए ऐसा इरादा करते हैं।​

​​ ​अमिताभ और आमिर ने अब तक साथ में काम नहीं किया है। हालांकि, आमिर की ​'​लगान​'​ फिल्म में अमिताभ कथावाचक के रूप में थे।

End of content

No more pages to load