​प्रियंका ने ​शुरू की '​क्वांटिको​'​ की शूटिंग

​प्रियंका ने ​शुरू  की '​क्वांटिको​'​ की शूटिंग
​बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टीवी चैनल एबीसी के नए धारावाहिक ​'​क्वांटिको​'​ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शूटिंग के पहले ही दिन 16 घंटे काम किया।​

​ प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा​, "16 घंटों की शूटिंग पूरी की। थकी हूं, पर पहला दिन कमाल का रहा। अब थोड़ी नींद ली जाए।​"
​
अमेरिकी टीवी शो में प्रियंका फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) की प्रशिक्षु एजेंट के रूप में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load