​'धर्म संकट में' का 'ओएमजी' से कोई वास्ता नहीं : परेश

​'धर्म संकट में' का 'ओएमजी' से कोई वास्ता नहीं : परेश
​बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता परेश रावल की अगली फिल्म 'धर्म संकट में' धार्मिक जटिलताओं पर आधारित है​। परेश ने कहा कि इस फिल्म का उनकी पिछली फिल्म 'ओएमजी-ओ माइ गॉड' से कोई वास्ता नहीं है​।

परेश ने बताया, "इसका 'ओएमजी' से कोई लेनादेना नहीं है​। यह एक अलग ही फिल्म है, इसलिए कृपया फिल्म को देखे बिना पहले से कोई अंदाजा न लगाएं​। फिल्म देखते हुए एक तरफ आपको हंसी आएगी और दूसरी तरफ आपको महसूस होगा कि हम जो कह रहे हैं वह सच्चाई है​।"​
​
​​फिल्म 'धर्म संकट में' की कहानी एक हिंदू व्यक्ति धर्मपाल (परेश) के ईदगिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान तलाशता है, ​लेकिन बाद में उसे मालूम पड़ता है कि हिंदू परिवार में उसे गोद लिया गया था और वास्तव में उसका जन्म एक मुसलमान परिवार में हुआ था​।
​
​परेश ने कहा कि एक अभिनेता होने के नाते उन्होंने अलग-अलग फिल्में की हैं, जो द्विअर्थी नहीं हैं​।
​
​उन्होंने कहा, "मैंने द्विअर्थी फिल्में कभी नहीं की हैं​। एक फिल्म को मनोरंजक और संदेशयुक्त होना चाहिए​।​"​
​
​​निर्देशक फवाद खान की इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह और अन्नू कपूर ने भी काम किया है​।​ फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी​।​

End of content

No more pages to load