​​रणबीर-अनुष्का​-करण​ की रोमांटिक थ्रिलर​ ​'​बॉम्बे वेलवेट' का ट्रेलर रिलीज

​​रणबीर-अनुष्का​-करण​ की रोमांटिक थ्रिलर​ ​'​बॉम्बे वेलवेट' का ट्रेलर रिलीज
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर की तिकड़ी वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 60 के दशक वाले स्टाइल में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर एक स्ट्रीट फाइटर की भूमिका में हैं।

​फिल्म के ट्रेलर में फाइटर जॉनी बलराज यानी रणबीर कपूर तोतली आवाज में बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा यानी वॉइस ऑफ़ बॉम्बे वेलवेट रोज़ी नरोना जॉनी बलराज की प्रेमिका के किरदार में हैं। लेकिन अगर फिल्म के विलेन की बात की जाए तो वह हैं खम्बाता यानी करण जौहर हैं जो सट्टे के व्यापारी के तौर पर नजर आ रहे हैं और अमीर बनने की चाह रखने वाले जॉनी को अपना मोहरा बनाना चाहता है।

अनुराग कश्यप ने फिल्म के इस ट्रेलर को गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसके लिए रणबीर कपूर ने भी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के बांग्लादेश और भारत के बीच हो रहे क्वार्टर फाइनल के दौरान कमेंट्री करते हुए फिल्म के ट्रेलर को उजागर किया है।

​अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ​इस ​फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो बैनर तले किया जा रहा है।​

End of content

No more pages to load