ट्विटर पर अपने ख़ास दोस्त वीर को याद कर भावुक हुए सलमान

ट्विटर पर अपने ख़ास दोस्त वीर को याद कर भावुक हुए सलमान
​जानवरों को लेकर सलमान खान का प्यार तो जग-जाहिर है। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर अपने कुत्ते वीर की तस्वीरें पोस्ट की। सलमान वीर को याद करके काफी भावुक हो गए थे। दरअसल दो महीने पहली वीर की मौत हो गई थी।

इस तस्वीर में वीर जमीन पर बिछे एक गद्दे पर लेटा है और सलमान उसे चूम रहे हैं। वीर के एक पैर में सलमान का ब्रेसलेट दिख रहा है।​ सलमान ने वीर के पैरों की एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'करीब दो महीने पहले वीर की मौत हो गई थी।​"​​​​

पिछले दिनों सलमान को पता चला था कि वीर की तबीयत ठीक नहीं और ये सुनते ही सलमान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग छोड़कर एक दिन के लिए राजस्थान से मुंबई आ गए थे।​

सलमान के पास दो कुत्ते और थे जिनमें से एक का नाम माईजान और दूसरे का नाम माईसन था। 2009 में माईसन की मौत के कुछ महीनों बाद माईजान की भी तबीयत खराब रहने लगी थी और बाद में उसकी भी मौत हो गई। कहा जाता है कि सलमान पहली प्रोडक्शन फिल्म 'चिल्लर पार्टी' उनके कुत्तों की याद में बनाई गई थी। इस फिल्म में कुछ बच्चे एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए नगर निगम तक से लड़ जाते हैं।​

2011 में सलमान ने प्रीवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनिमल्स (बीएसपीसीए) के लिए बॉम्बे सोसाइटी को अपने दोनों कुत्तों की तस्वीरें डोनेट की थी ताकि जानवरों के हित के लिए जागरुकता फैलाई जा सके।​

End of content

No more pages to load