​​करियर में संतुलन चाहती हैं कृति

​​करियर में संतुलन चाहती हैं कृति
​हिंदी फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति ​सेनन ​दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं​।

उन्हें ​दोनों फिल्म जगत में संतुलन बनाने की उम्मीद है कृति ने कहा, "मैं काम करने में विश्वास करती हूं​। मैंने एक साथ अपनी पहली हिंदी और तेलुगु फिल्में साइन की​। मैंने हीरोपंती के बाद एक और तेलुगू फिल्म की, क्योंकि मैं हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में संतुलन बनाना चाहती हूं​।"

वह आगे कहती हैं, "हर जगह कुछ बेहतरीन और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं​।"​​
​
फिल्म जगत में प्रतिस्पर्धा के बारे में बताते हुए कृति कहती हैं, "यह एक अच्छी चीज है​। मैं इसे सकारात्मक रूप में लेती हूं​। यहां कोई दबाव नहीं है, लेकिन यह एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा है, क्योंकि इस उद्योग जगत में एक साथ बहुत प्रतिभाशाली लोग काम कर रहे हैं​।​​"

End of content

No more pages to load