​सुशांत के लिए पटकथा ​बहुत ​महत्वपूर्ण​ है ​

​सुशांत के लिए पटकथा ​बहुत ​महत्वपूर्ण​ है ​
​छोटे पर्दे की राह चलकर फिल्मों में आने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उनकी नजर में माध्यम से ज्यादा महत्वूर्ण पटकथा है।​

सुशांत ने एक साक्षात्कार के दौरान आईएएनएस से कहा​, "मुझे यदि कोई बात छोटे पर्दे पर लौटने के लिए आकर्षित करेगी, तो वह पटकथा ही होगी।​

​ लोग मुझसे पूछते हैं कि अब आप टीवी के लिए काम करेंगे या नहीं​, या फिर यह कि आप टीवी के माध्यम से फिल्मों में आए हैं। लेकिन मैं चीजों को इस तरह नहीं देखता हूं। माध्यम मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता।​"

सुशांत को सबसे पहले पहचान टीवी धारावाहिक ​'​किस देश में है मेरा दिल​'​ से मिली थी, उसके बाद धारावाहिक ​'​पवित्र रिश्ता​'​ से उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा। सुशांत ने फिल्म ​'​काई पो चे​'​ से फिल्मों में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने फिल्म ​'​शुद्ध देसी रोमांस​'​ में काम किया। आखिरी बार वह आमिर खान अभिनीत ​'​पीके​'​ में दिखाई दिए थे।​

सुशांत ने कहा​, "यदि मैं या कोई और कलाकार अभिनय के पेशे को लेकर गंभीर है, तो वह इस बात की परवाह नहीं करेगा कि उसकी फिल्म या धारावाहिक कौन देख रहा है।​"

​ सुशांत जल्द ही एक जासूसी उपन्यास पर आधारित फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load