मैं इस मनोज जैन को बेतुके दावों को साबित करने की चेतावनी देती हूँ: शिल्पा

मैं इस मनोज जैन को बेतुके दावों को साबित करने की चेतावनी देती हूँ: शिल्पा
​बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को कहा कि वह उन आरोपों के संदर्भ में अपने वकीलों से परामर्श ले रही हैं, जिसमें कहा गया है कि उनकी एक कंपनी ने कोलकाता स्थित कंपनी को नौ करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए उकसाया।​

​ शिल्पा ने ट्विटर पर लिखा, ''बकवास खबरें! मैं इस मनोज जैन को अपने बेतुके दावों को साबित करने के लिए सबूत देने की चेतावनी देती हूं। उसका दो मिनट का नाटक कड़ी मेहनत से कमाए मेरे नाम पर भारी नहीं पड़ सकता।''​

​ उन्होंने लिखा, ''कानूनी मदद ले रही हूं। वह एक दिवालिया और जाहिर तौर पर एक धोखेबाज है, जो अपनी असलियत दिखा रहा है। यह बेहद खीझ पैदा करने वाला है।''​

​ शिल्पा और एसेंशियल स्पोर्ट्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के रिपु सुदान कुंद्रा के खिलाफ एम.के. मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिल्पा खुद पर लगे आरोपों से बौखलाई हुई हैं।​

​ शिल्पा कारोबारी राज कुंद्रा की पत्नी हैं। वह राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टीम की सह-मालकिन हैं। उनका जेवरात का भी कारोबार है। इसके अलावा आईओएसआईएस नाम से स्पा एवं स्वास्थ्य संबंधी श्रृंखला भी देखती हैं। वह एक सफल फिटनेस विशेषज्ञ भी हैं।

End of content

No more pages to load