​'गब्बर इज बैक' में ​नाचते हुए नहीं दिखेगा गब्बर

​'गब्बर इज बैक' में ​नाचते हुए नहीं दिखेगा गब्बर
​अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ​'​गब्बर इज बैक' में ठुमका नहीं लगाएंगे, जबकि वह अबतक की अपनी लगभग सभी फिल्मों में ठुमकें लगा चुके हैं​। अक्षय का कहना है कि इस फिल्म में उनके किरदार को नाचने की जरूरत नहीं है​।

उन्होंने हालांकि बताया कि फिल्म में तीन-चार गाने हैं​। अक्षय ने सोमवार को 'गब्बर इज बैक' के ट्रेलर ​लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "यह (गब्बर इज बैक) नृत्य केंद्रित फिल्म नहीं है, इसलिए इसमें आपको गब्बर (मैं) नाचता नहीं दिखेगा​। हालांकि, फिल्म में जरूरत के हिसाब से तीन-चार गाने हैं​।"​
​
​​ 'गब्बर इज बैक' का निर्देशन मशहूर दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक क्रिश और इसका निर्माण संजय लीला भंसाली व वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स ने किया है​।​ इसमें अभिनेत्री श्रुति हासन भी हैं​।
​
​​ यह तमिल फिल्म 'रमन्ना' (2002) का रीमेक है​।​ इसमें अक्षय एक ईमानदार, जागरूक और भ्रष्टाचार विरोधी व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे​।​

End of content

No more pages to load