'क्वीन' के लिए कंगना ने जीता ​सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार​

'क्वीन' के लिए कंगना ने जीता ​सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार​
​फिल्म ​'​क्वीन​'​ में दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ अदाकारा घोषित किया गया है​।

सोमवार को अपना जन्मदिन मना चुकीं 28 वर्षीय कंगना को आज एक अच्छा उपहार मिल गया जिन्हें अपने कॅरियर का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उनकी फिल्म ​'​क्वीन​'​ ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने मंगेतर से धोखा खाने के बाद अकेले ही विदेश में हनीमून मनाने चली जाती है।​

कंगना को 2010 में फिल्म ​'​फैशन​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।​ विकास बहल निर्देशित यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की श्रेणी में भी नामित थी।

End of content

No more pages to load