प्रियंका चोपड़ा कंगना रनोत के साथ फिल्म 'फैशन' में काम कर चुकी हैं और दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानती भी हैं। लेकिन इस बार ये दोनों दोस्ती जैसा रिश्ता रखने वाली बॉलीवुड की दो नायिकाएं 62वें राष्ट्रिय फिल्म पुरुस्कार समारोह में आमने-सामने थी। इस टक्कर में कंगना ने प्रियंका से पुरुस्कार छीन लिया, जिसके लिए प्रियंका दुखी तो हैं लेकिन साथ ही वह कंगना के लिए खुश भी हैं।
62वें राष्ट्रिय पुरुस्कार समारोह में जहाँ प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम के लिए पुरुस्कार पाने को खड़ी थी वहीं कंगना उनके सामने 'क्वीन' के लिए डटी हुई थी। लेकिन इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार कंगना रनोत ने हथिया लिया। हालाँकि प्रियंका दुखी है लेकिन साथ ही उन्होंने इसके लिए कंगना को बधाई भी दी है। प्रियंका ने ट्वीट किया है, "मुझे हार से नफरत है। लेकिन अगर मुझे यह बैक सीट लेनी पड़ी है तो वह सिर्फ आपके लिए है कंगना। आपको बधाई हो 'क्वीन'।"
कंगना के अलावा प्रियंका ने 'क्वीन' और 'हैदर' के निर्देशकों विकास बहल और विशाल भारद्वाज को भी बधाई दी है।
आमने-सामने की टक्कर में कंगना ने प्रियंका को दी मात
-
Wednesday, March 25, 2015


