'एनएच10' 26 करोड़: दर्शकों ने तहे दिल से किया अनुष्का का स्वागत

'एनएच10' 26 करोड़: दर्शकों ने तहे दिल से किया अनुष्का का स्वागत
अनुष्का शर्मा, नील भूपलम और दर्शन कुमार अभिनीत फिल्म 'एनएच10' ने 10 दिनों में 26 करोड़ की कमाई की है।

नवदीप सिंह ​द्वारा ​निर्देशित ​फिल्म ​'एनएच 10' ​13 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों द्वारा सराहा गया बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर भी दर्शकों ने अनुष्का शर्मा का तहे दिल से स्वागत किया। फिल्म में कोई बड़ा पुरुष कलाकार न होने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म में रूचि दिखाई और फिल्म ने अच्छी शुरुआत की।

'एनएच10' ने पहले हफ्ते में 20. 6 करोड़ कमाने के बाद दूसरे हफ्ते​ में भी इसे धीमी गति से ही सही लेकिन बरकरार रखा।​​ फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 5.23 करोड़ की कमाई की​ और इस तरह से फिल्म 10 दिनों में 26 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच गई।

​इस पर अपनी ख़ुशी जताते हुए अनुष्का ने कहा, "मैं दर्शकों की तरफ से 'एनएच 10' की कमाई के मामले में हमेशा से ही आश्वस्त थी। हालाँकि पारंपरिक सच्चाई ने इसे थोड़ा सा डार्क जरूर बना दिया है लेकिन बावजूद इसके फिल्म भावनातनक तौर पर दर्शकों को जोड़ने में कामयाब रहती है। फिल्म देखते समय दर्शक मीरा की जगह खुद को रख कर देखते हैं। बॉक्स ऑफिस का खजाना ही हमें 'एनएच 10' जैसी फिल्मों को बनाने के लिए आगे भी प्रेरित करेगा।"

End of content

No more pages to load