​अमितजी संग मेरा तालमेल कमाल का : दीपिका

​अमितजी संग मेरा तालमेल कमाल का : दीपिका
​आने वाली फिल्म 'पीकू' में महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्म में उनके बीच बहुत बढ़िया तालमेल है।​
​​
​ दीपिका ने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "इतने वर्षो में मैंने अमितजी को उनके काम से नहीं बल्कि व्यक्तिगत कारणों से जाना है..इस फिल्म में हमारा तालमेल बहुत बढ़िया है।"​
​​
​​ शूजीत सरकार निर्देशित और जूही चतुर्वेदी लिखित 'पीकू' में अमिताभ, दीपिका और इरफान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आठ मई को रिलीज होनी है। मंझे हुए अभिनेता इरफान कहते हैं कि सभी कलाकारों को अमिताभ के अभिनय का अनुसरण करना चाहिए।​
​​
​​ इरफान ने कहा, "मेरे लिए यह एक कमाल का अनुभव था। अगर कोई कलाकार एक अभिनेता बनना चाहता है, तो उसे बिग बी का अनुसरण करना होगा। यह जरूरी है।"

End of content

No more pages to load