​क्या! 'कपूर एंड संस' में भाई-बहन के किरदार में नजर आएँगे आलिया-सिद्धार्थ?

 ​क्या! 'कपूर एंड संस' में भाई-बहन के किरदार में नजर आएँगे आलिया-सिद्धार्थ?
​सुनने में आ रहा है की शकुन बत्रा के निर्देशन ​में बनने ​वाली आगामी फिल्म ​'​कपूर एंड सन्स​'​ में आलिया भट्ट​ और​ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​भाई-बहन के किरदार में नजर आएँगे। मजेदार बात यह है कि ये दोनों वास्तविक जीवन में एक दूसरे के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं।

​फिल्म में सिद्धार्थ और आलिया के अलावा फवाद खान ​और अभिनेता ऋषि कपूर ​भी नजर आएँगे ​होंगे।​ फिल्म का निर्माण ​करण ​जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ​तले किया जा रहा है।​

​ ​करण ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट​ किया, "शकुन बत्रा निर्देशित ​'​कपूर एंड सन्स​'​ में प्रेम त्रिकोण के साथ एक आधुनिक पारिवारिक फिल्म का समावेश है।​"

​ उन्होंने एक ​और ट्वीट में कहा, "फिल्म ​'​कपूर एंड सन्स​'​ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट व ऋषि कपूर हैं।​"

End of content

No more pages to load