​​कभी शाहरुख ​की कमाई हुआ करती थी ​मात्र ​50 रुपये

​​कभी शाहरुख ​की कमाई हुआ करती थी ​मात्र ​50 रुपये
​आज शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार करती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख को कभी मात्र 50 रुपये मेहनताना मिलता था​।

गेम शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' के ग्रैंड फिनाले में शाहरुख अपनी पहली नौकरी के बारे में बात करते नजर आएंगे​।​ एक मूवी थिएटर में शाहरुख बतौर टिकट सेल्समैन का काम किया करते थे और तब वह 50 रुपये कमाते थे​।
​
​​ इसके साथ ही वह आगरा स्थित ताजमहल देखने के अपने सपने के बारे में भी बात करेंगे कि किस तरह से उनका सपना पूरा हुआ​। टीवी शो का अंतिम एपिसोड शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर और अनुष्का शर्मा जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज भी हिस्सा लेंगे​।
​
​ 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?', अंतर्राष्ट्रीय शो 'व्हूज आस्किंग' का हिंदी रूपांतरण है, जिसमें आम लोगों से सवाल पूछे जाते हैं​।

End of content

No more pages to load