रणवीर सिंह आज के समय में बॉलीवुड के सबसे बोल्ड अभिनेता हैं। सुनने में आ रहा है कि रणवीर सिंह को उनकी मम्मी ने शर्ट ने उतारने की हिदायत दी है। उनका मानना है कि रणवीर को नजर जल्दी लग जाती है।
रणवीर सिंह जहाँ अपनी फिल्म 'रामलीला' में शर्ट लैस नजर आए थे वहीं सुनने में आया है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी ज्यादातर बिना शर्ट के ही नजर आने वाले हैं।
लेकिन अब उनकी मम्मी को अपने बेटे को सबकी नजर से बचाने के लिए आगे आना पड़ा है और उन्होंने रणवीर को सबके सामने शर्ट न उतारने की सलाह दी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि वह अपने बेटे की फिल्म के सेट पर भी कई बार पहुंच जाती हैं ताकि अपने बेटे का ख्याल रख सके और उन्हें दूसरों की नजरों से बचा सकें।
रणवीर सिंह की मम्मी ने उन्हें सबके सामने शर्ट न उतारने का सुनाया फरमान?
-
Wednesday, April 01, 2015


