​​कैटरीना कैफ ​को मिल गई ज्यादा तवज्जो तो चिढ गई सोनम कपूर?

​​कैटरीना कैफ ​को मिल गई ज्यादा तवज्जो तो चिढ गई सोनम कपूर?
सोनम कपूर और कैटरीना कैफ के बीच पहले से ही रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं। लेकिन अब सोनम और कैटरीना कैफ ने इन खबरों पर अपनी मुहर भी लगा दी है।

हालिया एक इवेंट में जब कैटरीना कैफ और सोनम कपूर एक साथ उपस्थित थी तो यहाँ दोनों एक दूसरे को न सिर्फ नजर अंदाज करती नजर आई। बल्कि सुनने में तो यहाँ तक भी आ रहा है कि उस वक्त सोनम कैटरीना से चिढ भी गई। जिसका कारण था कैटरीना कैफ ज्यादा तवज्जो मिलना।

​हुआ यूँ कि खूबसूरत कैटरीना ने देर से एंट्री की लेकिन बावजूद इसके उन्हें काफी तवज्जो दी गई और प्रस्तुति देने का मौका भी पहले दिया गया। बस फिर क्या था सोनम इस बात से नाराज हो गई। जिसके बाद सोनम की नाराजगी वहां साफ़ तौर पर देखने को मिली।

End of content

No more pages to load