​​ मैं लालची नहीं हूं: नाना पाटेकर

​​ मैं लालची नहीं हूं: नाना पाटेकर
​जाने माने बेहतरीन एक्टर नाना पाटेकर का कहना है कि वह एक साथ बहुत सारी फिल्में नहीं करना चाहते, क्योंकि वह लालची नहीं हैं​। उन्होंने कहा उन्हें आलीशान बंगले और लग्जरी कार खरीदने की चाह नहीं है​।​

​ सोच समझकर फिल्में चुनने वाले नाना ने कहा, ​"​जब भी कोई मेरे पास फिल्म की कहानी लेकर आता है, तो मैं खुद से सवाल पूछता हूं कि मैं यह फिल्म क्यों करना चाहता हूं? मैंने बहुत पैसा कमा लिया है​​, शोहरत कमा ली है, तो अब और कितना चाहिए​।​​​ मैं लालची नहीं हूं​।"​

​​ नाना ने कहा, ​"​मैं बहुत सारी फिल्म नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे बड़ी कारें नहीं चाहिए और न ही मुझे बंगला बनाना है​।"​

​​ मैं नाना जल्द ही आने वाली फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आएंगे​। अपने करियर में सीरियस और कॉमेडी दोनों ही तरह के रोल अदा करने वाले नाना ने इस फिल्म के बारे में कहा, ​"​यह अच्छी फिल्म है और मुझे इसमें काम करके मजा आया​।"​​​

​​ निर्देशक अनीस बज्मी की 'वेलकम बैक' में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, परेश रावल, श्रुति हासन और शाइनी आहूजा भी अहम रोल में नजर आएंगे​।​

End of content

No more pages to load