​'ऐश्वर्या के ​'ढोल बाजे​' गाने का मुकाबला कोई नहीं कर सकता: सनी लियोन

​'ऐश्वर्या के ​'ढोल बाजे​' गाने का मुकाबला कोई नहीं कर सकता: सनी लियोन
​अभिनेत्री सनी लियोन को एश्वर्या राय बच्चन से अपनी तुलना पसंद नहीं है। सनी कहती हैं कि ​'​ढोल बाजे​'​ बोल वाले गीत पर उन्हें डांस किया है लेकिन वह जानती हैं कि यह गाना एश्वर्या के मूल सुपरहिट गाने का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।​

​​ आने वाली फिल्म ​'​एक पहेली लीला​'​ में सनी ने इसी बोल वाले नए गीत की धुन पर नृत्य किया है जो ​'​ढोली तारो ढोल बाजे​'​ गीत के धुन जैसा अहसास देता है।​

​​ सनी ने ​'​पीटीआई​​ भाषा​'​ को बताया​, "जब मु​झे यह बताया गया कि फिल्म में यह गीत लिया जा रहा है तो वास्तव में मैं बहुत नर्वस हो गयी थी। मु​झे अभी तक यह नहीं मालूम है कि गीत के बारे में लोग क्या सोच रहे हैं। ऐसे में यह थोडा डरावना है क्योंकि कुछ नहीं सुनाई देना भी अच्छा नहीं है। लेकिन मैं निश्चित रुप से डर गयी थी। वास्तव में मुझे इस बात से परेशानी है कि इसे लेकर दो बडे कलाकारों के बीच तुलना की जा रही है।​"

​ 10 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही बॉबी खान निर्देशित 'एक पहेली लीला' फिल्म में जय भानुशाली, राहुल देव, रजनीश दुग्गल और मोहित अहलावत भी नजर आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load