'नशा' के कम प्रचार से खफा थीं पूनम

'नशा' के कम प्रचार से खफा थीं पूनम
विश्व कप क्रिकेट-2011 के दौरान भारत के जीतने की सूरत में नग्न होने की घोषणा कर सुर्खियों में आई अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडेय कहती हैं कि वह अपनी नई फिल्म 'हेलन' का जबर्दस्त प्रचार करने की कोशिश करेंगी।

पूनम ने ​'​नशा​'​ (2013) फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।​ उन्हें लगता है कि उनकी पहली फिल्म का प्रचार सही ढंग से नहीं हुआ था। पूनम ने आईएएनएस को बताया​, "मैं काफी खफा थी, क्योंकि ​'​नशा​'​ का सही से प्रचार नहीं किया गया था। हालांकि, फिल्म अच्छी थी। मैंने इस बार अपनी ​'​हेलन​'​ के लिए मार्केटिंग टीम से प्रचार और प्रचार संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा समय देने के लिए कहा है।​ मैं इस फिल्म का सर्वश्रेष्ठ तरीके से प्रचार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी।​"
​
​ ​ पूनम (24) पूर्व में स्पष्ट कर चुकी हैं कि यह फिल्म 'कैबरे क्वीन' हेलन के जीवन पर आधारित नहीं है। सूत्रों के अनुसार​, "'हेलन​'​ फिल्म में मशहूर हेलन डांस है। अजीत राजपाल निर्देशित ​'​हेलन​'​ द वर्ल्ड नेटवर्क्‍स बैनर के तहत सुरेश नकुम और विपिन मेढेकर ने बनाई है।

End of content

No more pages to load