​11 नवंबर को रिलीज होगी सलमान-सोनम की 'प्रेम रतन धन पायो'

​11 नवंबर को रिलीज होगी सलमान-सोनम की 'प्रेम रतन धन पायो'
​'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' इस दीवाली (11 नवंबर) पर रिलीज होगी​। सोमवार को यह घोषणा की गई​। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान की जोड़ी सोनम कपूर के साथ है​।

बड़जात्या ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' दीपों के त्योहार दीवाली के दौरान रिलीज होगी​। इस संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में सलमान और सोनम हैं, जिससे हमें उम्मीद है कि यह प्यार के भारतीय रूप व आदर्शो के जरिए दर्शकों के दिलों के तारों को छू लेगी​।"​
​
​​ कहा गया है कि फिल्म में सलमान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो उन्होंने अर्से से नहीं निभाया है​। बड़जात्या ने कहा, "वह एक बार फिर वह 'प्रेम' बने हैं, जिसे दर्शकों ने प्यार किया और अपने दिलों में संजोकर रखा है​।​"​
​
​​ राजश्री प्रोडक्शन्स निर्मित इस फिल्म के जरिए बड़जात्या और सलमान करीब 15 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं​। दोनों की साथ में पिछली फिल्म 'हम साथ-साथ हैं'(1999) थी​।
​
​​ ये फिल्म बुधवार को रिलीज होगी ऐसे में इश फिल्म के पासल वीकेंड तक पांच दिन है और पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म कमाई के सारे आकड़े पार करेगी​। फिल्म में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी हैं​।​

End of content

No more pages to load