​​​मैं​ उनसे बहुत प्यार करता हूँ और उनके लिए कुछ भी कर सकता हूँ: ऋतिक ​

​​​मैं​ उनसे बहुत प्यार करता हूँ और उनके लिए कुछ भी कर सकता हूँ: ऋतिक ​
​बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मंगलवार को मुलाकात की और 21वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में आने का वादा किया।

​​ ममता से मुलाकात के बाद ऋतिक ने संवाददाताओं से कहा, "जब भी मैं उनके मुस्कुराते चेहरे को देखता हूं, वह प्रेम से भरा होता है​।​ सबसे पहले तो मैं इस शहर से प्यार करता हूं और यह मैं ही जानता हूं कि मैं उनसे कितना प्यार करता हूं और इसलिए उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं​। मैं फिल्म फेस्टिवल में यहां आऊंगा और मुझसे जितना बन पड़ेगा, मैं उनकी मदद करूंगा​।"​
​
​​ ऋतिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन के सिलसिले में हैं​। फिल्म फेस्टिवल के अलावा, ममता ने उन्हें कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया है​।
​
​​ उन्होंने ऋतिक से कोलकाता में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए भी कहा है​। उन्होंने कहा, "हां, मैं यहां आऊंगा और दीदी (ममता बनर्जी) मेरे पहले शॉट का पहला क्लैप देंगी​।​"​
​
​​ अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, "खुशियों का शहर! इस शहर से मुझे बहुत प्यार है​। मेरी दादी को बहुत गर्व होगा​। आप सबको धन्यवाद​।"

End of content

No more pages to load