​चटपटी खबर: ​​​'आईपीएल8' ​ओपनिंग सेरेमनी में ​शाहिद को सैफ ने किया नजरअंदाज?

​चटपटी खबर: ​​​'आईपीएल8' ​ओपनिंग सेरेमनी में ​शाहिद को सैफ ने किया नजरअंदाज?
​इंडस्ट्री से एक चटपटी खबर आ रही है कि हालिया ​'आईपीएल8'​​ में दो बॉलीवुड स्टार्स एक दूसरे को नजर अंदाज करते नजर आए। ये दोनों स्टार्स हैं शाहिद कपूर और सैफ अली खान।

​जहाँ सैफ अली खान बेगम करीना कपूर के शौहर हैं वहीं शाहिद कपूर बेबो के पूर्व प्रेमी हैं। हालाँकि शाहिद कपूर और करीना ने तो काम काज के मामले में थोड़ी बहुत सुलह कर ली है और फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दोनों ही नजर आएँगे। लेकिन लगता है कि शाहिद और सैफ के बीच अभी दोस्ताना रिश्ते नहीं है।

​ओपनिंग सेरेमनी में जहाँ सैफ अली खान शो को होस्ट कर रहे थे शाहिद कपूर शो में परफॉर्मेंस दे रहे थे। सैफ अली खान ने शो की होस्टिंग के दौरान शाहिद से दूरी बना कर रखी।

​जब स्टेज पर ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शाहिद कपूर एक साथ मौजूद थे और मस्ती कर रहे थे तो सैफ ने उन्हें जॉइन नही किया और जब शाहिद वहां से चले गए तो वह इस ग्रुप में शामिल हुए।

​हालाँकि एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जब दोनों आमने सामने आए तो सैफ ने शाहिद को उनकी शादी के लिए बधाई दी।

End of content

No more pages to load