​आईक्यू​ टेस्ट:​ ​तुम अकेली नहीं हो आलिया, सोहा तुम्हारे साथ है

​आईक्यू​ टेस्ट:​ ​तुम अकेली नहीं हो आलिया, सोहा तुम्हारे साथ है
हाल ही में आलिया भट्ट अपने आईक्यू के कारण चर्चा में थी और लोगों ने उनका खासा मजाक बनाया था। वहीं अब एक ऐसा ही मौका सोहा अली खान ने भी दे दिया है।

सोहा अली खान जो खुद एक स्थापित बॉलीवुड परिवार से संबंध रखती हैं और खुद भी एक अभिनेत्री है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के नाम में जो नासमझी दिखाई है उस से उन्होंने आलिया की जगह ले ली है।

​हाल ही में जब सोहा अली खान अपने हबी कुणाल खेमू के साथ एक टीवी ब्रैंड के लॉन्च में पहुंची तो वहां उनके साथ वीजे-अभिनेता ​रणविजय सिंह और लेन्समैन अतुल कस्बेकर​ भी मौजूद थे। इसी मौके पर जब सोहा से एक प्रश्न पूछा गया कि शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार मिला है तो इस पर आपके क्या विचार हैं?

इस सवाल के जवाब में सोहा अली ने कहा, "मैं ऋषि जी की बहुत बड़ी फैन हूँ और वह अभी-अभी ट्विटर पर आए हैं। मैं भी उन्हें फॉलो कर रही हूँ और मुझे बहुत गर्व है कि उन्हें यह अवार्ड मिला।"

End of content

No more pages to load