बॉलीवुड 'बेबी डॉल' सनी लियोन की आज ही रिलीज हुई फिल्म 'एक पहेली लीला' को भले ही 'स्टार्स और रिव्यू' ने नकार दिया हो लेकिन उनकी इस फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर कहर ढा रहा है। यहाँ तक कि उनकी इस फिल्म के ट्रेलर ने दीपिका जैसी अभिनय की महारथी दीपिका को भी पीछे छोड़ दिया है।
'एक पहले लीला' का ट्रेलर 2015 के पहले तीन महीनों में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए ट्रेलरों में टॉप पर हैं। जो कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों की फिल्मों के ट्रेलर से कहीं आगे है।
एक बयान में कहा गया है कि 'एक पहेली लीला' का ट्रेलर दो महीने पहले जारी किया गया। इसे जनवरी और मार्च 2015 के बीच वीडियो शेयरिग साइट पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
इस क्रम में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: गुलशन देवैया व राधिका आप्टे अभिनीत 'हंटर' और रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'बांबे वेल्वेट' है। अमिताभ एवं धनुष अभिनीत 'शमिताभ' और आयुष्मान खुराना अभिनीत 'दम लगाके हईशा' क्रमश: शीर्ष चौथे एवं पांचवें स्थान पर है।
छठे पायदान पर सुशांत सिंह राजपूत की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', सातवें पर इमरान हाशमी की 'मिस्टर एक्स' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' आठवें पायदान पर है।
नौवां स्थान 'पीकू' और 10वां 'दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड' को मिला है।
यूट्यूब पर सनी की 'एक पहेली लीला' के सामने पानी भर रहे हैं सुपरस्टार्स
-
Friday, April 10, 2015


