​लॉरेन ​की किसी से तुलना नहीं की जा सकती: अरशद वारसी

​लॉरेन ​की किसी से तुलना नहीं की जा सकती: अरशद वारसी
​अभिनेता जैकी भगनानी ​'​वेलकम टू कराची​'​ फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री लॉरेन गोटलिएब के साथ नजर आएंगे। ​जैकी ​लॉरेन की प्रतिभा से बेहद प्रभावित जैकी का कहना है कि उनके सामने वह खुद को बौना महसूस करने लगे।​

जैकी ने कहा​, "लॉरेन के आगे मैं खुद को कमतर महसूस कर रहा था। वह देश की बेहतरीन नृत्यांगना हैं। उन्होंने संयत अभिनय किया​,​ ताकि हम अच्छे दिख सकें।​"
​
उनके सह​-​कलाकार अरशद वारसी ने कहा,​, "वह एक पेशेवर है। यहां ​तक ​किसी से उनकी तुलना नहीं की जा सकती।​" आशीष आर. मोहन द्वारा निर्देशित ​'​वेलकम टू कराची​'​ राजनीति पर व्यंग्य है, जिसके निर्माता वासु भगनानी हैं। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load