ज़ोया अख्तर की अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' जल्द ही बड़े परदे पर आने वाली है। ऐसा पहली बार है जब ज़ोया एक फैमिली की कहानी ला रही हैं। इसके पहले उन्होंने दोस्तों के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई थी।
आजतक उनके किसी भी फिल्म में फैमिली से जुड़ी कोई कहानी नज़र नहीं आई है। हालाकि उनकी इस फैमिली का अंदाज़ थोड़ा अलग होगा। फिल्म के अंदर हर तरह के रिश्तों की कहानी है। उन रिश्तों को एक अलग नज़रिये से देखने मिलेगा।
ज़ोया के इस नए अंदाज़ की फिल्म देखना दिलचस्प रहेगा। फिल्म में अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शैफाली शाह और राहुल बोस जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। सभी अभिनेता बहुत ही अलग अवतार में दिखाई देंगे। 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है और उसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 5 जून को रिलीज़ होने वाली है।
जोया की पहली फैमिली फिल्म होगी 'दिल धड़कने दो'
-
Friday, April 17, 2015


