​'XXX' के लिए मैं शाहिद से नहीं मिला: केन घोष

​'XXX' के लिए मैं शाहिद से नहीं मिला: केन घोष
​फिल्मकार केन घोष ने अपनी आगामी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' के लिए अभिनेता शाहिद कपूर से संपर्क करने की अफवाहों का खंडन किया है​।​ उनका कहना है कि उनकी इसके लिए हमेशा से नई व युवा प्रतिभा को लेने की योजना रही है​।​

​ केन को 'इश्क विश्क'(2003), 'फिदा' (2004)व 'चांस पे डांस'(2010) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है​। इन तीनों ही फिल्म में शाहिद कपूर हैं।​

​ केन ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने 'एक्सएक्सएक्स' के लिए न तो कभी शाहिद और न ही किसी अन्य चर्चित अभिनेता से संपर्क किया​। यह फिल्म हमेशा से युवा प्रतिभा को लेकर बनाने की योजना थी​।​"​

End of content

No more pages to load