​अराध्या अपनी उम्र से कई ज्यादा मेच्योर है: अमिताभ

​अराध्या अपनी उम्र से कई ज्यादा मेच्योर है: अमिताभ
​बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपनी तीन साल की नातिन के साथ रहने का यह सबसे अच्छा समय है​। उन्होंने कहा कि वह एक जिज्ञासु बच्ची है और अपनी उम्र के लिहाज से बहुत ही मेच्योर है​। आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी है​।​ 72 वर्षीय अमिताभ का कहना है कि उन्हें आराध्या के साथ समय बिताना अच्छा लगता है​।​​

​ अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "छोटी सी बच्ची समय से पहले मेच्योर हो रही है और वह लगातार जितने सवाल संभव हैं उनकी कल्पना करती रहती है​।​ उसके साथ रहने का यह सबसे बेहतर समय है​।"​

​ उन्होंने लिखा, "उसकी स्वयं की कहानियां, उसका हंसी उड़ाना, अपने दोस्तों, अपने खिलौने और अपने घर के बारे में वह क्या महसूस करती है​। यह उसकी जिंदगी के सबसे खुशी वाले दिन हैं​।​"​

​ अभिषेक और ऐश्वर्या की 2007 में शादी हुई थी और 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था​।​

End of content

No more pages to load