सोनी सब का शो 'हस्तिनापुर के वीर' पांडवों और कौरवों के बचपन की उन अनसुनी कहानियों से दर्शकों का मन मोह रहा है, जो उनके भविष्य को आकार देने वाले मूल्यों और सीखों को उजागर करती हैं। ऐसा ही एक रिश्ता गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) और युवा अर्जुन (उर्वा सावलिया) का है—एक ऐसा रिश्ता जो अनुशासन, भरोसे और अटूट मार्गदर्शन पर टिका है और जो आखिरकार अर्जुन को इतिहास के सबसे महान तीरंदाजों में से एक बनाता है।
हालांकि पर्दे पर उनका रिश्ता पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित है, लेकिन पर्दे के पीछे जितेन और उर्वा के बीच एक गर्मजोशी भरा और सहज तालमेल है, जिसने स्वाभाविक रूप से उनके अभिनय को और बेहतर बनाया है। चाहे साथ में सीन की रिहर्सल करना हो, तीरंदाजी के पोस्चर पर चर्चा करना हो या बस टेक के बीच बातचीत करना हो, जितेन ने कैमरे के बाहर भी एक मेंटर की भूमिका निभाई है और अर्जुन के सफर को जीवंत करते हुए उर्वा का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की है।
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए जितेन लालवानी ने कहा, "उर्वा बहुत ही ईमानदार और मेहनती बच्चा है। उसकी सीखने की उत्सुकता और लगन वैसी ही है जैसा हमारे धर्मग्रंथों में अर्जुन के बारे में बताया गया है। सेट पर उसकी परिपक्वता (मैच्योरिटी) को देखकर मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी बच्चे के साथ काम कर रहा हूँ। जब कैमरे नहीं चल रहे होते हैं, तब भी वह सोच-समझकर सवाल पूछता है, हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देता है और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।
साथ ही, हम मज़ेदार पल भी बिताते हैं, मज़ाक-मस्ती करते हैं, इधर-उधर की बातें करते हैं और टेक के बीच माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं। इतनी कम उम्र में किसी को अपने काम के प्रति इतनी लगन दिखाते हुए देखना वाकई प्रेरणादायक है और मुझे उसके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। मुझे उम्मीद है कि पर्दे के पीछे हमने जो अपनापन और भरोसा बनाया है, वह पर्दे पर द्रोणाचार्य और अर्जुन के रूप में हमारे सफर में भी झलकेगा।"
सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे 'हस्तिनापुर के वीर' देखें।
सोनी सब के शो 'हस्तिनापुर के वीर' में जितेन लालवानी कहते हैं, "उनकी सीखने की उत्सुकता और लगन वैसी ही है जैसा हमारे धर्मग्रंथों में अर्जुन के बारे में बताया गया है!
-
Wednesday, July 22, 2026


