बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी फिल्मों से कभी कोई उम्मीद नहीं रखते हैं। इमरान की फिल्म कट्टी बट्टी प्रदर्शित होने जा रही है।
उन्होंने कहा,''मैंने कभी अपनी किसी फिल्म से कोई उम्मीद नहीं रखी। मैं न सफलता से प्रभावित हुआ और न ही असफलता से। मुझे यह चीज प्रभावित करती है कि मैं जिस फिल्म का हिस्सा हूं, वह मुझे खुश या गौरवान्वित करती है या नहीं। मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं बनूंगा, जो मुझे खुश या गौरवान्वित न करती हो।''
निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म 'कट्टी बट्टी' में इमरान खान के अलावा कंगना रनौत ने भी काम किया है। यह फिल्म 18 सितंबर को प्रदर्शित होगी।
अपनी फिल्मों से कोई उम्मीद नहीं रखी : इमरान
-
Sunday, August 09, 2015


