मेरे मन में भंसाली के लिए बहुत सम्मान : इम्तियाज

मेरे मन में भंसाली के लिए बहुत सम्मान : इम्तियाज
'हाईवे' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि वह मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुत इज्जत करते हैं। भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' है।

'बाजीराव मस्तानी' में इम्तियाज की अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण भी हैं, जो उनकी आगामी फिल्म 'तमाशा' में भी हैं। 'तमाशा' की टीम (दीपिका व रणबीर कपूर) के साथ ट्रेन में मुंबई से दिल्ली की यात्रा के दौरान इम्तियाज ने कहा, "मेरे लिए संजय लीला भंसाली के साथ मेरा नाम लिया जाना एक बहुत बड़ी तारीफ है। मैं उनकी इज्जत करता हूं। मैं एक निर्देशक के रूप में उनका बहुत सम्मान करता हूं और मुझे उनकी 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा।"

'तमाशा' में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर और 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के साथ है।

दीपिका पूर्व में भंसाली और रणवीर के साथ 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में काम कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load