शूजित के साथ काम करना पसंद : अमिताभ

शूजित के साथ काम करना पसंद : अमिताभ
'पीकू' में शूजित सरकार के निर्देशन में शानदार अभिनय के बाद अमिताभ बच्चन एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्माण शूजित सरकार करेंगे। अमिताभ का कहना है कि शूजित और उनकी टीम के साथ काम करना उनके लिए हमेशा खुशी की बात रही है। इससे पहले सरकार के साथ कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके अमिताभ ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से बेहद प्रभावित हुए हैं।

बिग बी ने एक बयान में कहा, `शूजित और उनकी टीम के साथ काम करना हमेशा से मेरे लिए खुशी की बात रही है। फिल्म की कहानी से मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं। इसमें एक सामाजिक संदेश को बेहद प्रभावशाली ढंग से एक अच्छी कहानी में बुना गया है। ऐसी कहानियों का हिस्सा बनकर मुझे संतुष्टि मिलती है।`'यहां' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्मों में अपने हुनर की छाप दिखा चुके सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।सरकार ने कहा, `अनिरुद्ध की कहानी इतनी अच्छी थी कि मैं तुरंत इस पर फिल्म बनाना चाहता था। मेरी तरह वह भी अपनी सभी फिल्में बच्चन के साथ बनाना चाहते हैं। उनकी 'हां'ं के बाद वह बेहद खुश भी हैं और गौरवान्वित भी। हमारे लिए पहले ही शानदार शुरुआत हो चुकी है।

End of content

No more pages to load