अपनी स्टाइल और उम्र को मात देने वाले अपने लुक के लिए मशहूर बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि अच्छा पहनावा भी एक कला है। अनिल अपनी स्टाइल सेंस का श्रेय अपनी मां को देते हैं।
कलर्स इंफिनिटी के शो 'बॉर्न स्टाइलिश' में शो की मेजबान और डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी के साथ साक्षात्कार में अनिल ने अपनी भावनाएं साझा कीं। अनिल ने कहा, `अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो फैशन को लेकर जागरूक और अच्छे पहनावे वाले लोगों को अच्छी नजर से नहीं देखते। असल में वे नहीं जानते कि यह एक कला है और साथ ही एक अच्छा व्यापार भी है।` प्रिया ने भी अनिल से सहमति जताते हुए कहा, `मैं अनिल कपूर से सहमत हूं। स्टाइल पैसे खर्च करने से नहीं आता। यह आपके व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करता है।`
अच्छा पहनावा एक कला : अनिल कपूर
-
Saturday, December 12, 2015


