एक निर्देशक का सपना हैं तब्बू : अभिषेक कपूर

एक निर्देशक का सपना हैं तब्बू : अभिषेक कपूर
फिल्म "फितूर" में अभिनेत्री तब्बू महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, वहीं फिल्म-निर्देशक अभिषेक कपूर का कहना है कि तब्बू एक निर्देशक का सपना हैं। फिल्म "फितूर" में शुरूआत में बेगम के किरदार के लिए अनुभवी अभिनेत्री रेखा को लिया गया था, लेकिन मई 2015 में उन्होंने यह फिल्म छो़डी दी, तब यह किरदार तब्बू को मिला। कपूर ने साक्षात्कार में संवाददाताओं से कहा, ""तब्बू उन कलाकारों में से हैं जो खुद को किरदार के अनुरूप ढाल सकती हैं। वह निर्देशक का सपना हैं।"" उन्होंने कहा, ""वह कभी भी आईना या मॉनिटर नहीं देखती हैं, वह सेट के सदस्यों पर विश्वास करती हैं।

मैं तब्बू का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने आखिरी समय में यह कदम उठाया और तीन से चार दिनों में किरदार के रंग में ढल गई।"" फिल्म की शूटिंग ज्यादातर कश्मीर में हुई है, इस पर निर्देशक ने बताया है कि वह आश्वस्त थे कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राज्य में होगी। कपूर ने कहा, ""कई लोगों ने मुझे कश्मीर में शूटिंग करने से मना किया और मुझे हिमाचल या विदेश में फिल्म की शूटिंग करने का विकल्प दिया, लेकिन कश्मीर में अलग तरह की खूबसूरती है। डल झील ऎसी जगह है, जिससे अलग मैं फिल्म की शूटिंग कर ही नहीं सकता था। मैं आश्वस्त था कि फिल्म की शूटिंग कश्मीर में ही होगी।"" चाल्र्स डिकेन्स के मशहूर उपन्यास "ग्रेट एक्सपेक्टेशंस" पर आधारित यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load