अभिनेत्री नर्गिस फाकरी ने कहा कि वह किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं। पिछले दिनों नर्गिस और अभिनेता व फिल्मकार उदय चोपड़ा के बीच रिश्ते की चर्चा जोरों पर थी। नर्गिस ने कहा, "मैं अभी अकेली हूं और किसी से रिश्ता जोड़ने का मेरा अभी कोई इरादा नहीं है। मैं अभी बस काम करना चाहती हूं। मेरी जिंदगी का एक लक्ष्य है और मैं उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। आप अपना करियर बनाने में व्यस्त होते हैं तो दूसरी बातों के लिए वक्त नहीं होता।"
नर्गिस ने 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से करियर शुरू किया था। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर उनके नायक थे।
दूसरी तरफ, उदय माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नर्गिस के प्रति अपना लगाव और प्रेम जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद से उन दोनों के रिश्ते के बारे में अफवाहें उड़नी शुरू हुईं।
नर्गिस ने कहा कि पहले वह इस तरह की अफवाहों से परेशान हो जाया करती थीं, पर अब इस तरह की बातों को नजरअंदाज करना सीख गई हैं।
नर्गिस इस समय अपनी दूसरी फिल्म 'मद्रास कैफे' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम उनके नायक हैं।
सुजीत सरकार निर्देशित 'मद्रास कैफे' 23 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।
अभी अकेली ही ठीक हूं : नर्गिस
-
Monday, July 29, 2013


