माँ कहती है शादी कर लो, भाई कहता है, 40 में करना: सोहा अली खान

माँ कहती है शादी कर लो, भाई कहता है, 40 में करना: सोहा अली खान
सोहा अली खान और कुणाल खेमू के आपसी रिश्ते के बारे में सभी को पता है। सुनने में आया है कि उन्होंने हाल ही में एक नया घर ख़रीदा है, जिमें दोनों लिव-इन-रिलेशन में रह रहे है। लेकिन शादी को लेकर दोनों का ही अभी कोई विचार नहीं है।

सोहा कहती हैं, "मेरी मां रोज मुझसे कहती हैं कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए और अगर मैं उनके कहे पर चली होती, तो अब तक मुझे 20 बच्चे हो चुके होते। वह मुझ पर हमेशा शादी के लिए जोर डालती रहती हैं, लेकिन अब उन्होंने कहना छोड़ दिया है। कहते-कहते वह थक गई हैं। अब वह कहती हैं, जो करना है करो।"

वहीं अपने भाई के बारे में बोलते हुए सोहा कहती है, "भाई सैफ कहते है कि शादी एक काफी महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा है और जब तक आप 40 के नहीं होते, आप सही से इसके लिए तैयार नहीं होते। साथ ही उन्होंने मुझे इसका पालन करने को कहा। मेरी मां ने उन्हें हमसे बात करने को कहा था कि क्यों हम दोनों शादी नहीं कर रहे हैं।"

वहीं कुणाल के बारे में सोहा कहती है, "वह काफी खुशमिजाज व्यक्ति है और मुझे हंसाते रहता है। मैं जानती हूं कि जब मुझे अच्छा नहीं लगेगा, वह मुझे इससे उबार लेगा... यह काफी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि वह काफी अच्छी सलाह देता है।"

End of content

No more pages to load