कलाकारों के चयन का मैदान हो 'बिग बॉस' : शक्ति

कलाकारों के चयन का मैदान हो 'बिग बॉस' : शक्ति
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर का मानना है कि 'बिग बॉस' के घर का प्रयोग कलाकारों के करियर को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इस रिएलिटी शो के मेजबान सलमान खान एली एवरम को अपनी फिल्मों में मौका दे सकते हैं। स्वीडिश मूल की अभिनेत्री एली 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में आगाज कर चुकी हैं।

बुधवार को ब्राइट आउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी योगेश लखानी की जन्मदिन की दावत के दौरान 55 वर्षीय शक्ति कपूर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस नीली आंखों वाली विदेशी लड़की को सलमान अपनी नायिका बनाने वाले हैं।"

शक्ति को लगता है कि 'बिग बॉस' किसी के करियर को प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छी जगह है।

उन्होंने कहा, "'बिग बॉस' कलाकारों के चुनाव का मैदान होना चाहिए। जो लोग उद्योग में प्रवेश करने केलिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें अगर 'बिग बॉस' में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल जाए तो उनका करियर आगे बढ़ सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इससे अरमान कोहली की वापसी हो सकती है। मैं सभी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान 'कहर', 'दुश्मनी' और 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

End of content

No more pages to load