पर्दे पर जादू कर देते हैं नसीर और मैं : अरशद

पर्दे पर जादू कर देते हैं नसीर और मैं : अरशद
अभिनेता अरशद वारसी मानते हैं कि जब वह दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ अभिनय करते हैं तो पर्दे पर जादू कर देते हैं। अरशद और नसीरुद्दीन 2010 में आई 'इश्किया' में साथ नजर आए थे। 'डेढ़ इश्किया' और 'चंबल सफारी' में ये जोड़ी फिर से साथ दिखेगी।

गुरुवार को 'वार्निग' के प्रीमियर के दौरान अरशद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "नसीर साब मेरे दोस्त हैं और बहुत अच्छे कलाकार हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं और उनके साथ मेरी बहुत घनिष्ठता है। जब हम दोनों पर्दे पर होते हैं तो ऐसा लगता है, जैसे कुछ जादू हो गया है। मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।"

उन्होंनें आगे बताया, "'चंबल सफारी' में हम (अरशद और नसीरुद्दीन) फिर से एक साथ हैं।" फिल्म में अरशद डकैत की भूमिका निभा रहे हैं।

'चंबल सफारी' के निर्देशक मकबूल खान हैं जबकि 'डेढ़ इश्किया' का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load