कॉमेडी मजेदार है, लेकिन आसान नहीं : सोहा

कॉमेडी मजेदार है, लेकिन आसान नहीं : सोहा
कई गंभीर फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री सोहा अली खान अब एक हास्यपूर्ण फिल्म 'वार छोड़ ना यार' में दिखेंगी। वह कहती हैं कि कॉमेडी में मजा है, लेकिन यह आसान नहीं है। सोहा ने आईएएनएस को बताया, "मैंने हमेशा सोचा कि मैंने जो फिल्में की हैं, वह गंभीर हैं। उन फिल्मों में से अधिकांश में मेरा पति और बॉयफ्रेंड मर जाता है। मेरे ख्याल से पर्दे पर रोना बेहद मुश्किल है। मैं ऐसी फिल्मों में काम करने के बारे में सोच रही हूं, जिनमें मुझे रोने की जरूरत न हो।"

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा यह आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कॉमेडी में आनंद आता है, लेकिन यह भी आसान नहीं है। कॉमेडी आप किसी से सीख नहीं सकते। इसमें सही समय पर हुनर दिखाने की जरूरत होती है।"

फराज हैदर निर्देशित 'वार छोड़ ना यार' में शरमन जोशी और जावेद जाफरी भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load