अभिनेता रणबीर कपूर ने स्पष्ट किया है कि उपन्यास 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित फिल्म में वह भगवान शिव की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। ऐसी अफवाह थी कि फिल्मकार करन जौहर और अयान मुखर्जी ने फिल्म में भगवान शिव की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को चुन लिया है। लेकिन रणबीर ने इस खबर को झूठा बताया है।
यहां एक साक्षात्कार में रणबीर ने कहा, "हां, मैंने अखबार में पढ़ा कि मैं 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' में ऐसी भूमिका कर रहा हूं, लेकिन यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।"
करन, 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के लेखक अमीश त्रिपाठी से इसके अधिकार खरीद चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
इस बीच, रणबीर ने खुलासा किया है कि वह अयान संग अन्य परियोजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सुपरहीरो फिल्म है।
32 वर्षीय रणबीर ने कहा, "अयान अभी अपनी फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। मेरे ख्याल से अभी पटकथा तैयार नहीं है और फिलहाल, मैं इस पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।"
फिलहाल रणबीर दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही अपनी फिल्म 'बेशरम' के प्रचार में व्यस्त हैं।
'द इमॉर्टल्स..' में महादेव नहीं बना हूं : रणबीर
-
Tuesday, October 01, 2013


