डांडिया खेलना मेरे खून में है : शरमन

डांडिया खेलना मेरे खून में है : शरमन
अभिनेता शरमन जोशी (गुजराती)कहते हैं कि इस नवरात्र वह डांडिया नृत्य करने की सोच रहे हैं। नवरात्र शनिवार से शुरू हुए हैं। शुक्रवार को यहां अपनी आगामी फिल्म 'वार छोड़ ना यार' के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में शरमन ने कहा, "मुझे डांडिया प्यारा लगता है। गुजराती होने के चलते डांडिया मेरे खून में है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में डांडिया में चैंपियन था और प्रथम पुरस्कार जीतता था।"

इस अभिनेता ने इस महोत्सव से जुड़ीं अपनी कुछ अन्य यादों को भी साझा किया।

उन्होंने कहा, "इस वक्त आपको रात में भी डांडिया खेलने जाने की इजाजत मिल जाती है। इसके लिए बस आपके समूह में लड़कियां भी होनी चाहिए। इससे समय मजेदार हो जाता है।"

फराज हैदर निर्देशित 'वार छोड़ ना यार' में जावेद जाफरी, सोहा अली खान और संजय मिश्रा भी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load