बिंदास था पूजा का फैशन : आलिया

बिंदास था पूजा का फैशन : आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी सौतेली बहन पूजा भट्ट को बॉलीवुड में उनके प्रवेश के दौरान की सबसे फैशनेबल अभिनेत्री पाती हैं। वह मानती हैं कि कपड़ों के मामले में उनका चुनाव बहुत बढ़िया था। पूजा ने वर्ष 1989 में फिल्म 'डैडी' से सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 'दिल है के मानता नहीं' और 'सड़क' सरीखी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है।

आलिया ने यहां मेबिलिन न्यूयार्क के नए नेल पेंट्स के लांच के मौके पर कहा, "मुझे लगता है कि जिस समय पूजा अभिनेत्री बनीं, वह उस समय की सबसे फैशनेबल नायिका थीं। वह बढ़िया नेल पेंट्स लगाया करती थीं और बालों को अच्छे से बांधती थीं।"

अभिनेत्री सोनी राजदान की 20 वर्षीया बेटी आलिया ने कहा, "उन्होंने एक बार मुझे मेरे कंधे खींचकर चलने की बात सुझाई थी। इसीलिए, औसत लंबाई होते हुए भी मुझे अभी भी लगता है कि मैं छह फुट लंबी हूं। वह फैशन के मामले में बेहद बिंदास थीं।"

अभिनेत्री-निर्माता पूजा के घुंघराले बालों ने सबका ध्यान खींचा था।

आलिया इस समय अपनी तीन फिल्मों 'हाईवे', '2 स्टेट्स' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।

End of content

No more pages to load