मैं अभिषेक और आमिर के साथ फिर से काम करना चाहती हूँ: करीना

मैं अभिषेक और आमिर के साथ फिर से काम करना चाहती हूँ: करीना
करीना कपूर जब शुरू-शुरू में फिल्म इंडस्ट्री में आई थी, तो कहा जाता था कि वह बेहद जिद्दी है, और एक बात पर अड़ जाती है। लेकिन आज वक़्त के साथ उनकी ये आदत बदल गई हैं या उनके बारे में ये सब अफवाहे फैलाई गई थी। ये तो अफवाहे फैलाने वाले ही जाने। फ़िलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है।

दरअसल करीना और अभिषेक के बारे में अब तक ये कयास थे कि ये अब दोनों शायद कभी भी साथ में काम नहीं करेंगे। ऐसा उस वक़्त से कहा जा रहा था जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई थी। तभी से चर्चा थी कि करीना अभिषेक से बेहद नाराज है, और उनके साथ कभी भी फिल्म नहीं करेगी। लेकिन अब करीना ने ऐसा सोचने वालों की यह गलत फहमी दूर कर दी है।

वह कहती है, "मैंने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' अभिषेक के साथ ही की थी। मैं नहीं जानती कि फिल्मकारों ने हमारी जोड़ी को फिल्मों में क्यों नहीं लिया। मैं अभिषेक के साथ फिर से काम करना चाहती हूं। मैं आमिर खान के साथ भी काम करना चाहती हूं। ज्ञात हो तो करीना और अभिषेक एक साथ फिल्म 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' में नज़र आए थे, और इसी फिल्म से दोनों ने अपने करियर की शुरुआत भी की थी। लेकिन इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ नहीं आए है। खैर करीना ने अब उन निर्देशकों की ये गलत फहमी तो दूर कर ही दी हैं जिन्हें लगता था कि करीना अभिषेक के साथ फिल्म नहीं करेगी तो शायद जल्द ही दोनों किसी फिल्म में साथ दिखें।

End of content

No more pages to load