जितना हैं उसी में काम चलाओ: सोनाक्षी

जितना हैं उसी में काम चलाओ: सोनाक्षी
आज दिखावे का जमाना है। बॉलीवुड भी इस दिखावे से दूर नहीं है। आज इंडस्ट्री में हर नई-पुरानी अभिनेत्री आखिरकार इस सच को स्वीकार कर ही रही है कि फिल्मों की मांग के अनुसार ही सही पर दिखावा जरुरी है। लेकिन सोनाक्षी न सिर्फ इस सच की विरोधी है बल्कि वह इस किस्म के सवाल पर भी दो टूक जवाब देकर सामने वाले की जुबान बंद कर देती है।

दरअसल सोनाक्षी की जो आगामी फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' आ रही है, उसके एक सीन में सोना ने पूल में जो सीन दिया है वह बिकिनी या शोर्ट ड्रेस में नहीं बल्कि साडी में है।

ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या वे अपनी किसी फिल्म में समुद्र किनारे बिकिनी पहने नजर आ सकती हैं। तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि बिकिनी कभी नहीं। जितना है उसी से काम चलाओ।

End of content

No more pages to load