'नच बलिए 6' में प्रयोग चाहता हूं : गुरमीत

'नच बलिए 6' में प्रयोग चाहता हूं : गुरमीत
टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' के विजेता अभिनेता गुरमीत चौधरी अब नृत्य प्रतियोगिता 'नच बलिए 6' के लिए तैयार हैं। इसमें वह पत्नी देबीना बनर्जी संग नृत्य में अधिकाधिक प्रयोग करने के इच्छुक हैं। गुरमीत ने आईएएनएस को बताया, "हम पहली बार एक साथ नृत्य करेंगे और मुझे यकीन है कि दर्शक पसंद करेंगे। मैं 'झलक दिखला जा' जीत चुका हूं। लोग जानते हैं कि मैं नृत्य में अच्छा हूं। वह जरूर मुझसे कुछ नए की उम्मीदें लगा रहे हैं, यह एक चुनौती है।"

'नच बलिए' के बारे में देबीना ने कहा, "यह मेरा पसंदीदा कार्यक्रम है। मैं और गुरमीत इसे इसके पहले भाग से देखते आ रहे हैं। हमने 'रामायण' साथ की और अब 'नच बलिए 6' ने साथ रहने का सुअवसर दिया है।"

यह युगल पूर्व में पौराणिक कार्यक्रम 'रामायण' में संग दिखा था। वर्ष 2011 में यह युगल परिणय सूत्र में बंध गया था।

सेलीब्रिटी डांस शो 'नच बलिए' टीवी पर पहली बार वर्ष 2005 में प्रसारित हुआ था।

'नच बलिए-6' का प्रसारण नवंबर में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने की संभावना है।

End of content

No more pages to load