इमरान की ज्यदातर फिल्मों में अवंतिका की झलक देखने को मिल ही जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इमरान अपनी फिल्मों में अवंतिका की झलक को अपना लकी-चरम मानते है। तभी तो वह अपनी फिल्मों में उनकी उपस्थिति दर्ज कराना नहीं भूलते। इसीलिए इमरान ने फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' में भी अवंतिका के होने का खुलासा कर ही दिया है।
इस फिल्म में अवंतिका का सिर्फ आधे सेकेंड का फ्लैश है। इसका खुलासा इमरान ने बुधवार को एक रेडियो स्टेशन पर बातचीत के दौरान किया। इमरान कहते है, कि मुझे नहीं पता कि इस पर दर्शकों का ध्यान जाएगा या नहीं।
इमरान आगे कहते है, "अवंतिका का मेरी फिल्मों में आना मेरे लिए एक गुड-लक होने के साथ-साथ है, काफी मजेदार भी है।
वैसे इमरान इसका कारण बताते हुए कहते है, कि जिन फिल्म-निर्माताओं के साथ मैंने काम किया है, उनमें से ज्यादातर निर्माताओं के साथ अवंतिका की अच्छी जान-पहचान है। इमरान कहते है कि अवंतिका के पुनीत (मल्होत्रा) और 'जाने तू' के निर्माता अब्बास टायरवाला के साथ बहुत दोस्ताना समबंध है।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब अवंतिका अपने हब्बी यानी इमरान खान की फिल्म में अपनी झलक देंगी। बल्कि वह उनकी पहली कई फिल्मों जैसे 'जाने तु या जाने ना', 'आई हेट लव स्टोरी' और 'एक मैं एक तू' जैसी फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।
'गौरी तेरे प्यार में' एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो अपने प्यार को जीतने के लिए शहर से गाँव जाता है। फिल्म में वह एक दक्षिणी युवा का किरदार निभा रहे है। जो एक सामजिक कार्यकर्ता लड़की के प्रेम में पड़ जाता है। फिल्म में उनकी नायिका का किरदार करीना कपूर ने निभाया है।
करण जौहर की यह फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
मेरी फिल्मों का गुड-लक है अवंतिका: इमरान खान
-
Friday, October 25, 2013


