मैं किसी से नहीं जलती: प्रियंका चोपड़ा

मैं किसी से नहीं जलती: प्रियंका चोपड़ा
"मैं किसी से नहीं जलती। अगर किसी ने अच्छे कपडे पहने हो तो मुझे उसे देखकर काफी अच्छा लगता है और मैं उसकी तारीफ करती हूँ। मैं किसी से ईर्ष्या करने वाली लड़की नहीं हूँ, और ना ही किसी से इसे लेकर प्रतियोगिता करती हूँ। अगर कोई अच्छा दिख रहा है तो मैं उसकी तारीफ ही करती हूं ना कि उससे जलती हूं।" ये कहना है, प्रियंका चोपड़ा का

जिन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान ये सारी बातें कही। फैशन और सुंदरता हमेशा ऐसी चीजें रही है, जिसमें हर कोई दूसरे से दो कदम आगे ही रहना चाहता है। लेकिन अगर बात बॉलीवुड की हो तो, यह तो दोनों ही चीजें सिने-जगत की महत्वपूर्ण मांगे है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपने आप को इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं समझती।

वह आगे कहती है, "मेरे पापा हमेशा ही कहते थे कि एक लड़की होने के नाते हमें हमेशा तैयार होकर ही बाहर आना चाहिए। तो हम लोग बचपन से ही हमेशा अच्छे कपड़ों में और अच्छे से रहते थे। इसलिए कभी किसी से इन सब बातों को लेकर जलन नहीं होती।"

End of content

No more pages to load