अब आइटम सांग नहीं करुँगी: मलाइका अरोड़ा

अब आइटम सांग नहीं करुँगी: मलाइका अरोड़ा
अब तक अपने आइटम सांग के जरिये सिने-जगत में अपनी एक खास और अलग जगह बना कर रखने वाली 39 वर्षीय मलाइका अरोड़ा ने अब आइटम सांग ना करने का फैसला किया है।

मलाइका के एक मित्र का कहना है,'मुन्नी बदनाम हुई' के बाद उन्होंने कुछ खास नहीं किया है। इसीलिए उन्होंने अब बिलकुल सही निर्णय लिया है। 39 की उम्र अपने जूते और जुराबे उतार देने के लिए सही समय है। फिर चाहे आप मलाइका की तरह बेजोड़ व्यक्तित्व के मालिक ही क्यों ना हो।
वहीं डांसिंग दिवा मलाइका का कहना है, "हाँ, मेरी उम्र एक साल और बढ़ गई है। लेकिन मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूँ। पहले से ज्यादा जवान महसूस कर रही हूँ। अब कोई ऐसा गाना या आइटम सांग नहीं आ रहा है। मैंने अब ऐसा कुछ भी मनोरंजक नहीं किया है।

End of content

No more pages to load